रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी विवेक आचार्य को नई जिम्मेदारी सौंपी है। विभाग की ओर से 29 अगस्त 2026 को जारी आदेश के अनुसार उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम लिमिटेड, नवा रायपुर अटल नगर के कार्यकारी संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है।
आदेश में उल्लेख है कि सामान्य प्रशासन विभाग के 18 अगस्त 2026 के आदेश के तहत विवेक आचार्य, भा.व.से. (2006) की सेवाएं वन विभाग को वापस लौटाए जाने के बाद यह पदस्थापना की गई है। विवेक आचार्य वर्तमान में प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल, रायपुर के पद पर कार्यरत थे। वन विभाग के आदेश के मुताबिक, उन्हें अगामी आदेश तक प्रतिनियुक्ति पर अस्थायी रूप से छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम लिमिटेड के कार्यकारी संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है।
Author Profile
Latest entries
Big breakingAugust 29, 2026सेवा ही संकल्प अभियान के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है: मुख्यमंत्री साय
Big breakingAugust 29, 2026लक्ष्य हासिल करने के लिए जुनून जगाएं और मेहनत करें: राज्यपाल रमेन डेका
Big breakingAugust 29, 2026CG – सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी, पुलिस-होमगार्ड भर्ती के नाम पर बेरोजगारों को बनाया शिकार, ऐसे हुआ खुलासा
Big breakingAugust 29, 2026मेहनत, हुनर और सरकारी सहयोग से बदली कमलेश की जिंदगी, बनीं ‘लखपति दीदी’….








