बिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर के ठग दंपति का बड़ा कारनामा सामने आया है। बंटी–बबली की तर्ज पर ठग दंपति ने शेयर ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा होने का झांसा देकर, शहर की एक महिला से 91 लाख और बिहार निवासी एक व्यक्ति से पांच लाख रुपए ठग लिए। पुलिस ने दोनों मामलों में दो अलग-अलग धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया है। दोनों मामले सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।
पहला मामला सरकंडा निवासी शिल्पी श्रीवास्तव से जुड़ा हुआ है। उनकी मुलाकात सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एक जिम में उसलापुर श्री श्याम परिसर निवासी सोनाली सरकार और उसके पति अभिजीत सरकार से होती थी। दोनों दंपति ने शिल्पी श्रीवास्तव का भरोसा जीत कर उससे दोस्ती की और शेयर ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा होने का झांसा दिया। लगातार शिल्पी श्रीवास्तव को शेयर ट्रेडिंग में पैसे लगाने के लिए प्रेरित करते रहे। उनके झांसे में आकर शिल्पी श्रीवास्तव ने मार्च 24 से मार्च 25 के बीच किश्तों में महिला से कुल 91 लाख रुपए ले लिए। फिर जब भी फायदे की बात पूछी जाती तो हर बार पीड़ित महिला को ठग दंपत्ति शेयर में उछाल और गिरावट का झांसा देकर टाल देते थे।
दंपति ने शिल्पी श्रीवास्तव को कुल एक करोड़ 47 लाख रुपए लौटाने का वादा किया था। इसलिए मोटे मुनाफे के लालच में आकर महिला शिकायत नहीं कर रही थीं। लगातार रकम वापस नहीं मिलने पर महिला को ठगी का एहसास हुआ और उसने सिविल लाइन थाने में इसकी शिकायत की। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
इसके अलावा ठग दंपति ने बिहार निवासी अनुराग सिंह से ट्रेडिंग में मुनाफा होने की बात कह सितंबर से नवंबर 2024 के बीच 5 लाख रुपए ले लिए फिर रकम वापस नहीं की। अनुराग सिंह की शिकायत पर भी पुलिस ने अपराध कायम किया है और मामले को विवेचना में लिया है।
Author Profile
Latest entries
Big breakingSeptember 11, 2026भंडारा हादसे पर CM साय का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों को 5 लाख और घायलों को 50 हजार
Big breakingSeptember 11, 2026LPG Booking : राहत की खबर, एलपीजी सिलेंडर बुकिंग के लिए 45 दिन की टाइम लिमिट हुई समाप्त, जानिए अब कब कर पाएंगे बुकिंग…
Big breakingSeptember 11, 2026सेवानिवृत्ति प्रकरणों के त्वरित निपटारे और रिक्त पदों पर भर्ती के दिए निर्देश-मुख्य सचिव
Big breakingSeptember 11, 2026मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भंडारा सड़क दुर्घटना पर जताया गहरा शोक








