रायपुर। प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन 7 जनवरी से 8 जनवरी दो दिवसीय दौरे पर खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मुंगेली, कोरबा जिले के दौर पर जाएंगे। इस दौरान वे 07 जनवरी को प्रात: 10 बजे रायपुर से खैरागढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 2 बजे खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के कलेक्ट्रेट सभागृह में विभागीय अधिकारियों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक लेंगे। दोपहर 3:30 बजे खैरागढ़-छुईखदान-गंडई से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। मंत्री श्री देवांगन 8 जनवरी 2026 को प्रात: 10 बजे रायपुर से मुंगेली के लिए प्रस्थान करेंगे, दोपहर 12:30 बजे मुंगेली जिले के कलेक्ट्रेट सभागृह में विभागीय अधिकारियों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक लेंगे। इसके पश्चात् दोपहर 03 बजे मुंगेली जिले से कोरबा जिले के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम 6 बजे चारपारा कोहडिय़ा कोरबा आगमन एवं विश्राम।
Author Profile
Latest entries
Big breakingFebruary 4, 2026मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, एयर इंडिया और इंडिगो के विमानों के विंग्स आपस में टकराए
Big breakingFebruary 4, 2026ब्रेकिंग : छग में 5000 पदों पर होगी शिक्षकों की भर्ती, 292 सहायक शिक्षकों के पदों पर भर्ती की मिली स्वीकृति
Big breakingFebruary 4, 2026Aaj ka Panchang 4 February 2026: आज क्या रहेगा शुभ-अशुभ मुहूर्त? पंचांग से जानें राहुकाल का समय
NATIONALFebruary 4, 2026Aaj Ka Rashifal 04 February 2026: आज इन राशि के व्यापारियों को मिलेगा जबरदस्त फायदा,पढ़ें दैनिक राशिफल
