अभनपुर। अभनपुर के भरेंगाभाटा में सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां जमीन में दबा हुआ एक शव बरामद हुआ है। इस घटना के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। जिसके बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, लाश काफी दिनों पुरानी है। कहा जा रहा है कि, मृतक की हत्या कर उसे जमीन में गाड़ दिया गया था। जमीन के बाहर शव का एक हाथ और एक पैर दिखाई देने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी गई है।
वहीं शव को बाहर निकालने के लिए कार्यपालिक दंडाधिकारी का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।यह पूरा मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हत्या के कारणों और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Author Profile
Latest entries
Big breakingMay 6, 2026मुख्यमंत्री साय ने दूरभाष पर पद्मश्री फुलबासन यादव से की चर्चा, जाना हालचाल
Big breakingMay 6, 2026नगर पालिका बनेगा धमधा, उप मुख्यमंत्री साव ने की घोषणा
Big breakingMay 6, 2026सुशासन तिहार : कल नन्हेसर, सिमड़ा एवं बनगांव में लगेगी शिविर, 43 गांवों के ग्रामीण होंगे शामिल
Big breakingMay 6, 2026रविशंकर सागर बाँध गंगरेल के कार्यों के लिए 4.45 करोड़ स्वीकृत
