रायपुर। राजधानी रायपुर में ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ पुलिस कमिश्नरेट ने बड़ी और समन्वित कार्रवाई करते हुए सट्टा नेटवर्क पर बड़ा प्रहार किया है। रायपुर क्राइम ब्रांच और कमिश्नरेट पुलिस की टीम ने अंतरराज्यीय कार्रवाई करते हुए कोलकाता, हरियाणा और बिहार तक दबिश दी और ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले 5 बड़े पैनलों को ध्वस्त कर दिया।
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान ऑनलाइन सट्टा खिलाते हुए कुल 26 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के तार देश के अलग-अलग राज्यों से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं, जहां से तकनीकी माध्यमों और मोबाइल ऐप के जरिए अवैध सट्टा नेटवर्क संचालित किया जा रहा था। जांच में सामने आया कि आरोपी लोटस 365, लायन4.कॉम समेत कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और ऐप के जरिए करोड़ों रुपये के सट्टे का कारोबार चला रहे थे।
पुलिस के मुताबिक, कुल 14 ऑनलाइन सट्टा ग्रुप संचालित किए जा रहे थे, जिनमें शामिल 26 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। कार्रवाई के दौरान करीब 18 लाख रुपये नगद, 74 एटीएम कार्ड, मोबाइल, लैपटॉप, बैंकिंग दस्तावेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण समेत लगभग 50 लाख रुपये का सामान जब्त किया गया है।
यह कार्रवाई रायपुर कमिश्नरेट क्षेत्र के 4 थाना इलाकों में दर्ज 4 अलग-अलग मामलों के आधार पर की गई। कमिश्नरेट पुलिस का दावा है कि गठन के बाद से अब तक ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ अभियान में करीब 100 सटोरियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। फिलहाल पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।
Author Profile
Latest entries
Big breakingAugust 25, 2026प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत : एक ही फंदे पर झूल गए युवक-युवती, पास में मिली मोटर साइकिल, मौके पर पहुंची पुलिस….
Big breakingAugust 25, 2026नहीं भेजे जाएंगे प्रश्नपत्र : ईमेल पर 30 मिनट पहले मिलेगी सॉफ्टकॉपी, इसके प्रिंटआउट से ही परीक्षा
Big breakingAugust 25, 2026राशन दुकानों में पहुंची शक्कर : नागरिक आपूर्ति निगम ने छुट्टी के दिन कराया भंडारण, हितग्राहियों को मिली राहत
Big breakingAugust 25, 2026वजन कम कर मुनाफाखोरी : खाद्य तेलों के पैकेट 1 सितंबर से एक लीटर वाले ही मिलेंगे








