प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत : एक ही फंदे पर झूल गए युवक-युवती, पास में मिली मोटर साइकिल, मौके पर पहुंची पुलिस….

Spread the love

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। लटोरी चौकी क्षेत्र में जंगल के भीतर एक पेड़ पर एक ही फंदे से युवक और युवती के शव लटके मिले हैं। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों के कपल होने का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि, अभी तक उनकी पहचान नहीं हो पाई है। घटना सूरजपुर जिले के लटोरी चौकी क्षेत्र की है।

सरगुजा और सूरजपुर सीमा पर कल्याणपुर के कोटबहरा जंगल में खुखड़ी बीनने गए लोगों ने एक पेड़ पर फांसी के फंदे से युवक-युवती के शव लटके देखे। लोगों ने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।

मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। टीम के पहुंचने के बाद दोनों शवों को नीचे उतारा जाएगा। उनके पास कोई पहचान पत्र मिलने पर शिनाख्त हो सकेगी। युवक-युवती ने एक ही फंदे से फांसी लगाई है। इससे दोनों के प्रेमी जोड़े होने की आशंका है।

घटनास्थल के पास ही HF डिलक्स बाइक CG 15 DG 3422 खड़ी मिली। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों बाइक से मौके पर पहुंचे थे। हालांकि, मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच पड़ताल में जुटी गई है।

शवों की स्थिति को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक-युवती ने सोमवार को ही फांसी लगाई होगी। पुलिस को आशंका है कि दोनों सूरजपुर या सरगुजा जिले के रहने वाले हो सकते हैं। लटोरी चौकी प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि शव मिलने की सूचना मिली है। पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे हैं। मृतकों की पहचान की कोशिश की जा रही है।

Author Profile

newstodayindia