सरगुजा, अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक बार फिर चौंकाने वाली खबर सामने आई है। गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से देर रात 13 अपचारी बालक फरार हो गए। लगातार दूसरी बार हुई इस घटना ने संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और फरार बालकों की तलाश के लिए जिलेभर में सर्च अभियान तेज कर दिया है।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, अपचारी बालकों ने संप्रेक्षण गृह के पुराने और कमजोर दरवाजे को तोड़कर भागने की योजना बनाई। देर रात सुरक्षा व्यवस्था का फायदा उठाते हुए सभी 13 बालक परिसर से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही संप्रेक्षण गृह प्रबंधन ने गांधीनगर थाना पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान शुरू किया गया।
गौरतलब है कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले 23 जून को भी इसी बाल संप्रेक्षण गृह से 13 अपचारी बालक फरार हो गए थे। उस दौरान पुलिस ने अधिकांश बालकों को पकड़ लिया था, लेकिन दो अपचारी अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। ऐसे में एक बार फिर हुई इस घटना ने सुरक्षा इंतजामों की पोल खोल दी है।
फिलहाल पुलिस फरार सभी अपचारी बालकों की तलाश में जुटी हुई है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आखिर बार-बार सुरक्षा में चूक कैसे हो रही है और इसके लिए जिम्मेदार कौन है।
Author Profile
Latest entries
Big breakingAugust 30, 2026इतिहास, संस्कृति और स्वदेशी से आत्मनिर्भरता तक—‘मन की बात’ में देश की विकास यात्रा के विविध आयामों पर प्रधानमंत्री का प्रेरक संदेश
Big breakingAugust 30, 2026CG : एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध का असर, दूध से बने पनीर की कीमतों में बढ़ोतरी
Big breakingAugust 30, 2026विष्णु भैया के नेतृत्व में चमकेगा छत्तीसगढ़, GYAN मॉडल से सजेगा विकसित राज्य का सपना
ChhattisgarhAugust 30, 2026‘मन की बात’ देश के कोने-कोने में हो रहे नवाचारों और प्रेरक प्रयासों को देती है राष्ट्रीय पहचान: मुख्यमंत्री साय








