जगदलपुर/पखांजूर। छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इस बीच अलग-अलग जिलों से कई जानलेवा सड़क हादसे सामने आए। इन दुर्घटनाओं में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 व्यक्ति घायल हुए हैं।
राष्ट्रीय राजमार्ग 30 दो बार खून से लाल हो गई। जगदलपुर से सटे आसना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया, अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर जाम की स्थिति बन गई, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए महारानी अस्पताल भेजा गया।
कांकेर जिले के फुरफुंडी गांव के मुख्य द्वार पर करीब 7:30 बजे टाटा मैजिक और बाइक की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार को टाटा मैजिक सड़क पर घसीटते हुए कुछ दूर ले गई। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक PV-74 नंबर गांव का निवासी बताया जा रहा है। दुर्घटना में टाटा मैजिक का चालक और एक अन्य घायल हुआ है, जिनका पखांजूर सिविल अस्पताल में इलाज जारी है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर मौके पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
Author Profile
Latest entries
Big breakingMarch 22, 2026आस्था के केंद्र कुदरगढ़ धाम का होगा भव्य विकास- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…
Big breakingMarch 22, 2026मुख्यमंत्री ने कुदरगढ़ी माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर की प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
Big breakingMarch 22, 2026Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 22 मार्च 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय
NATIONALMarch 22, 2026Aaj ka Rashifal 22 March 2026: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल
