कांकेर – कांकेर में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। नरहरपुर थाने के मर्रामपानी में घर वालों ने मिलकर नशेड़ी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मृतक की पहचान 35 वर्षीय व्यक्ति के रूप में हुई है, जो शराब पीकर अपने परिवार से मारपीट करता था।
परिजनों ने बताया कि, मृतक शराब के नशे में परिवार वालों से मारपीट करता था, जिससे परेशान होकर उसकी मां, पत्नी और बच्चों ने मिलकर उसकी हत्या करने का साजिश रची और जब घटना के दिन भी मृतक ने शराब पीकर परिवार के सदस्यों से मारपीट की, तब परिजनों ने मिलकर मौत के घाट उतार दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों ने मिलकर हत्या की घटना को अंजाम दिया है, जिसमें उसकी मां, पत्नी और बच्चों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Author Profile
Latest entries
Big breakingAugust 11, 2026मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाज सेविका मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर किया नमन
Big breakingAugust 11, 2026बस्तर तिरंगा यात्रा में उपमुख्यमंत्री शर्मा होंगे शामिल, नक्सल प्रभाव से बाहर आए गांवों तक पहुंचेगी बाइक रैली
Big breakingAugust 11, 2026उप मुख्यमंत्री साव ने बहुउद्देशीय मिनी स्टेडियम और इनडोर हॉल का किया लोकार्पण
Big breakingAugust 11, 2026सीएम के नवा रायपुर निवास में मनेगी हरेली तिहार
