रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां तमनार ब्लॉक स्थित झींगाबहाल क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दो तेज रफ्तार वाहनों की आमने-सामने सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। हादसे में एक वाहन चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि दूसरे वाहन के चालक को समय रहते बचा लिया गया।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही तमनार पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। आग पर काबू पाने के लिए जिंदल उद्योग की फायर ब्रिगेड टीम को भी तत्काल बुलाया गया। दमकलकर्मी आग बुझाने और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे हुए हैं। फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।
Author Profile
Latest entries
Big breakingJune 3, 20266 से 9 जून तक होगा राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 का आयोजन, अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी
Big breakingJune 3, 2026एक्सप्रेस-वे से गुढिय़ारी आने-जाने वाले लोगों को कल से अगले 14 दिनों तक बदलना पड़ेगा रूट
Big breakingJune 3, 2026राज्यपाल डेका से मुख्य सचिव ने सौजन्य भेंट की
Big breakingJune 3, 2026दिल्ली रेस्टोरेंट अग्नि दुर्घटना में जनहानि पर मुख्यमंत्री ने किया शोक व्यक्त
