बालोद। जिले में रविवार को हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना अछोली गांव के पास हुई, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।
घटना देवरी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक दोनों युवक भुरकाभाट गांव के रहने वाले थे। वे किसी काम से बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान अछोली गांव के पास सामने से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
ड्राइवर को हिरासत में लिया
सूचना मिलते ही देवरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। आरोपी ट्रक ड्राइवर को मौके से ही हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जांच में ट्रक चालक की लापरवाही सामने आई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ट्रक को जब्त कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Author Profile
Latest entries
Big breakingAugust 1, 2026Crime News- पति ही निकला पत्नी का हत्यारा: चरित्र शंका में ईंट और CFL बल्ब से की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा…
Big breakingAugust 1, 2026Crime: विधवा महिला के घर चोरों का धावा: अलमारी से धान बिक्री के पैसे लेकर फरार, आरोपी की तलाश में पुलिस…
Big breakingAugust 1, 2026डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़, ‘वसुंधरा’ परियोजना से राजस्व सेवाओं में पारदर्शी और सुरक्षित होगा नया सवेरा….
Big breakingAugust 1, 2026Breaking: गरियाबंद में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, महीनों से फैली दहशत का हुआ अंत
