रायपुर: प्रदेश में राज्यसभा की रिक्त दो सीटों के लिए चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, लेकिन अब तक भाजपा और कांग्रेस ने नामांकन फार्म तक नहीं खरीदा है। दोनों पार्टियों में अधिकृत प्रत्याशी की घोषणा का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। नामांकन की अंतिम तिथि 5 मार्च निर्धारित है। संभवत: 3 मार्च को दोनों ही पार्टी घोषणा कर दें। क्योंकि 4 मार्च को होली है। भले ही नामांकन 5 मार्च को दाखिल किया जाए, लेकिन उससे पहले प्रस्तावक और समर्थक की औपचारिकताएं पूरी करने के लिए अधिकृत प्रत्याशी की घोषणा जरूरी है। इसलिए 3 मार्च को ही प्रत्याशी का ऐलान हो सकता है। नियमों के तहत नामांकन पत्र में कम से कम 10 प्रस्तावक और 10 समर्थक के हस्ताक्षर आवश्यक होते हैं।
लोकल और पैराशूट प्रत्याशी दोनों की ही चर्चा
राज्यसभा प्रत्याशियों के नाम को लेकर राजनीतिक गलियारे में तरह-तरह की चर्चा चल रही है। कांग्रेस और भाजपा दोनों में ही स्थानीय नेताओं के साथ पैराशूट प्रत्याशी भी उतारे जाने की चर्चा चल रही है। वैसे आगामी चुनाव में कोई पार्टी इसे मुद्दा न बना पाए इसलिए इस बार दोनों की पार्टी से लोकल नेताओं को प्रत्याशी बनाए जाने की चर्चा है। भाजपा एक आदिवासी और एक ओबीसी या फिर सामान्य को अपना प्रत्याशी बना सकती है। कांग्रेस में भी किसी एक आदिवासी नेता और एक ओबीसी नेता को प्रत्याशी बनाए जाने की चर्चा तेज है।
Author Profile
Latest entries
Big breakingSeptember 8, 2026को-ऑपरेटिव बैंको में रिक्त पदों की भर्ती की कार्यवाही में लाए तेजी : मंत्री केदार कश्यप
Big breakingSeptember 8, 2026हम सभी को मिलकर कोरबा को पूर्ण साक्षर जिला बनाना है – कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन
Big breakingSeptember 8, 2026लोकसुरों में गूंजा छत्तीसगढ़ का लोकमन, ‘लोरिक चंदा’ से ददरिया-चंदैनी तक बिखरी संस्कृति की रंगत…..
Big breakingSeptember 8, 2026पीएम श्री स्कूल तिल्दा का स्टूडेंट स्टोर बना मिसाल, मंत्री वर्मा ने बच्चों की उद्यमिता व हुनर को सराहा








