रायपुर। जग्गी हत्याकांड में सजा पाए अमित जोगी को आज सुप्रीम कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली। दो जजों की बेंच ने साफ कर दिया कि सरेंडर से बचने के लिए अभी कोई छूट नहीं मिलेगी। मामला अब 23 अप्रैल तक टल गया है, तब अगली सुनवाई होगी।
जोगी की तरफ से दो याचिकाएं लगाई गई थीं, एक सरेंडर पर रोक के लिए, दूसरी मामले की सुनवाई के लिए। लेकिन कोर्ट ने फिलहाल गेंद दूसरे जज के पाले में डाल दी और राहत देने से इनकार कर दिया।
बता दें, बिलासपुर हाईकोर्ट पहले ही इस केस में बड़ा फैसला सुनाते हुए अमित जोगी को उम्रकैद की सजा दे चुका है और 3 हफ्ते में सरेंडर करने का आदेश दिया है। अब सबकी नजर 23 अप्रैल की सुनवाई पर टिकी है, जहां से इस केस की दिशा तय हो सकती है।
Author Profile
Latest entries
Big breakingApril 20, 2026बरडीह जलाशय की नहर लाईनिंग कार्य के लिए 2.43 करोड़ स्वीकृत
Big breakingApril 20, 2026साय सरकार के प्रयासों से साकार हुआ सपना, प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली मन्नू-बिमला राठौर की जिंदगी
Big breakingApril 20, 2026पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री अग्रवाल ने किया श्री अग्रोहा पैलेस का भूमिपूजन
Big breakingApril 20, 2026भारतीय रेलवे ने वित्त वर्ष 2025-26 में स्क्रैप की बिक्री से 6813.86 करोड़ की कमाई की
