रायपुर। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण मिडिल-ईस्ट में तनाव चरम पर पहुंच गया है। इस भीषण संघर्ष की स्थिति को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने एहतियाती कदम उठाते हुए पश्चिम एशिया में मौजूद राज्य के नागरिकों की सहायता और समन्वय के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी आदेश के अनुसार लेखा अजगल्ले, लॉयजन अधिकारी, कार्यालय आवासीय आयुक्त, छत्तीसगढ़ भवन नई दिल्ली को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उन्हें पश्चिम एशिया क्षेत्र में आवागमन और वहां मौजूद छत्तीसगढ़ के नागरिकों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी दी गई है।
सरकार ने नागरिकों की सुविधा के लिए उनका संपर्क नंबर भी जारी किया है। आवश्यकता पड़ने पर मोबाइल नंबर 8349840582, कार्यालयीन दूरभाष 011-46156000 तथा फैक्स नंबर 011-46156030 पर संपर्क किया जा सकता है।

Author Profile
Latest entries
NATIONALMarch 10, 2026आम आदमी का ख़्याल रखा जाए,युद्ध के दौरान PM की मंत्रियों को हिदायत,जमाखोरी के खिलाफ कार्यवाही के आसार,कैबिनेट में आधा दर्जन बड़े फैसले…
Big breakingMarch 10, 2026छत्तीसगढ़ विधानसभा : फिटनेस सर्टिफिकेट और ओवरलोडिंग पर सदन में भारी हंगामा, विपक्ष ने किया वॉकआउट
Big breakingMarch 10, 2026CG – छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, GAD ने इस अफसर को बनाया नोडल अधिकारी, देखें आदेश..!!
ChhattisgarhMarch 10, 2026CG Budget Session: रायपुर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट पर सदन में घमासान, मंत्री अरुण साव ने जांच कराने का किया ऐलान
