रायपुर। राजधानी रायपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां यूथ कांग्रेस नेता विनोद कश्यप उर्फ भक्कू के घर के बाहर खड़ी दो कारों को अज्ञात उपद्रवियों ने आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और राजनीतिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई है।
बता दें कि घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने अज्ञात उपद्रवियों द्वारा पेट्रोल डालकर आगजनी की आशंका जताई है। कांग्रेस नेता ने इसे पुलिस की लापरवाही बताते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
मामले में आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी को लेकर कार्यकर्ताओं से डीडीनगर थाने पहुंचने का आह्वान किया गया है। आज दोपहर 12 बजे महादेव घाट रोड स्थित थाने में प्रदर्शन की तैयारी की जा रही है। इधर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।
Author Profile
Latest entries
NATIONALMarch 1, 202601 मार्च 2026 Panchang: आज है फाल्गुन माह शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
NATIONALMarch 1, 2026Aaj Ka Rashifal 1 March 2026: आज किन राशियों को मिलेगा फायदा, किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें दैनिक राशिफल
Big breakingFebruary 28, 2026मुख्यमंत्री साय ने महिला कृषक बसंती को दी बधाई
Big breakingFebruary 28, 2026किसानों के सम्मान और समृद्धि के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
