रायपुर : छतीसगढ़ में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। छत्तीसगढ़ में (IAS) आईएएस अधिकारियों की ट्रांसफर हुई है। छत्तीसगढ़ में कलेक्टर समेत 11 आईएएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। तबादलों में बलौदाबाजार के कलेक्टर भी शामिल हैं , उनकी जगह पर कुलदीप शर्मा को भेजा गया है।
आईएएस अधिकारियों की ये ट्रांसफर काफी लंबे समय से थी प्रतीक्षित
छत्तीसगढ़ सरकार ने आईएएस अधिकारियों की काफी लंबे समय से प्रतीक्षित ट्रांसफर लिस्ट को जारी कर दिया है। लिस्ट में कई अफसर यहां से वहां हुए हैं। बलौदा बाजार के कलेक्टर दीपक सोनी की जगह पर कुलदीप शर्मा को नया कलेक्टर का कार्यभार सौंपा गया है। इसके साथ ही राज्य प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी बने 9 अधिकारियों को भी नई पोस्टिंग दी गई है।
राज्यपाल के सचिव सीआर प्रसन्ना को आयुक्त सहकारिता और रजिस्ट्रार सहकारी समितियों का अतिरिक्त प्रभार
राज्यपाल के सचिव सीआर प्रसन्ना को आयुक्त सहकारिता और रजिस्ट्रार सहकारी समितियों का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके साथ ही मंत्री केदार कश्यप के विशेष सहायक तीरथराज अग्रवाल को मंत्रालय में डिप्टी सिकरेट्री योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी के साथ धर्मस्व और धार्मिक न्यास का दायित्व दिया गया है
वित्त मंत्री ओपी चौधरी के विशेष सहायक आशीष टिकरिहा एमडी वेयर हाउसिंग के पद पर पदस्थ
वहीं वित्त मंत्री ओपी चौधरी के विशेष सहायक आशीष टिकरिहा एमडी वेयर हाउसिंग के पद पर पदस्थ किया गया है। जबकि सौमिल रंजन चौबे को डिप्टी सेक्रेट्री कृषि बनाया गया है। नीचे अधिकारियों को मिले नए प्रभार की पूरी लिस्ट है। आप देख सकते हैं किसको कौन-कौन सी जानकारी मिली है।



Author Profile
Latest entries
Big breakingSeptember 1, 2026CG POLICE TRANSFER : रायपुर-धमतरी पुलिस में बड़ा फेरबदल! 63 तबादले
Big breakingSeptember 1, 2026CG HIGH COURT: 10 न्यायमूर्तियों को मिली नई जिम्मेदारी, पोर्टफोलियो जजों के प्रभार में बड़ा बदलाव
Big breakingSeptember 1, 2026CGPSC Scam में ED की एंट्री! छत्तीसगढ़ में 7 ठिकानों पर छापा
NATIONALSeptember 1, 2026FD में पैसा रखने से पहले जान लें ये विकल्प! LIC की इन स्कीम्स से मिल सकता है बेहतर रिटर्न








