पांडुका। प्रदेश व गरियाबंद जिले के प्रसिद्ध देवी मंदिर जतमई का वाटरफॉल बीती रात से हो रही बारिश से चालू हो गया है। जो पर्यटको को लुभाने के लिए काफी है बता दे की बीती रात से हो रही झमाझम बारिश से जहां खेत खलियानों में पानी बह रहा है। तो जतमई वा घटारानी जंगल का प्राकृतिक सौंदर्य अपने पूरे शबाब पर है। और यहां का वॉटरफॉल चालू हो गया है। साथ ही पूरी वादियां हरी-भरी हो गई है जहां लोग इन वादियों का लुफ्त उठाने पहुंचेंगे जून के महीने से यह जलप्रपात चालू हो जाता है पर इस बार जुलाई में चालू हुआ है । पर देर सही बारिश आई और पूरे मौसम को सुहावना बना दिया, रविवार होने की वजह से सुबह से ही लोग पानीं में भीगते हुए । मौसम का मजा लेते हुए नजर आए यह प्राकृतिक जलप्रपात अनायास ही सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करता है जिसका लोग आनंद ले रहे हैं।
Author Profile
Latest entries
Big breakingAugust 20, 2026उत्कृष्ट शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों से संवर रहा छत्तीसगढ़ के बच्चों का भविष्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Big breakingAugust 20, 2026ब्रेकिंग : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 35 इंस्पेक्टर के हुए तबादले, पीएचक्यू ने जारी किया आदेश…देखें लिस्ट….!!
Big breakingAugust 20, 2026उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की
Big breakingAugust 20, 2026रक्षाबंधन पर छत्तीसगढ़ के बाजारों में बढ़ी रौनक, 500 से 600 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान – पारवानी
