CG NEWS: दही हांडी बांधते वक्त हाईटेंशन तार की चपेट में आया युवक, करंट से झुलसा, हालत गंभीर

Spread the love

बिलासपुर बिलासपुर के राजीव गांधी चौक के पास दही हांडी बांधने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से रेहान खान नाम का युवक झुलस गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के मुताबिक, दही हांडी कार्यक्रम के दौरान युवक हाईटेंशन बिजली तार के बेहद करीब पहुंच गया, जिसके चलते वह करंट की चपेट में आ गया। घटना के बाद घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है

घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। हादसे की सूचना मिलते ही संबंधित टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हाईटेंशन तार के बेहद करीब गतिविधि को हादसे की वजह माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।

Author Profile

newstodayindia