भिलाई। भिलाई के नेहरू नगर स्थित नेशनल हाईवे पर शनिवार को दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव निवासी 60 वर्षीय हेमिन बाई की ट्रेलर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हेमिन बाई अपने बेटे भोजराज पटेल के साथ रायपुर लौट रही थीं। बेटे के घर हाल ही में नवजात बच्चे का जन्म हुआ था और भोजराज अपनी मां को पोते से मिलाने डोंगरगांव के सोरली गांव से लेकर आ रहा था, लेकिन घर पहुंचने से पहले ही खुशियां मातम में बदल गईं
जानकारी के मुताबिक बाइक से रायपुर की ओर जा रहे मां-बेटे को पीछे से तेज रफ्तार ट्रेलर चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में हेमिन बाई सड़क पर गिर गईं और ट्रेलर के पिछले टायर के नीचे उनका सिर आ गया। आरोप है कि चालक ने वाहन नहीं रोका और शव को करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
भोजराज पटेल रायपुर के कोटा भवानीपुर इलाके में निवास करता है। वह अपने बच्चे के जन्म के बाद मां को घर लाने गांव गया था, लेकिन रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चुरी में रखवाया गया। पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस हृदयविदारक घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
Author Profile
Latest entries
ChhattisgarhJune 25, 2026CHHATTISGARH : AC ब्लास्ट से मौत!
Big breakingJune 25, 2026एल-नीनो के असर से कम बारिश की आशंका, दलहन-तिलहन की खेती अपनाने पर सरकार देगी 15 हजार रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन
Big breakingJune 25, 2026CG : हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 2026 के पुनर्गणना एवं पुनर्मूल्यांकन परिणाम जारी
Big breakingJune 25, 2026मोदी के 12 वर्ष: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण से आत्मनिर्भर भारत की नई इबारत — बृजमोहन अग्रवाल
