बिलासपुर बिलासपुर के राजीव गांधी चौक के पास दही हांडी बांधने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से रेहान खान नाम का युवक झुलस गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के मुताबिक, दही हांडी कार्यक्रम के दौरान युवक हाईटेंशन बिजली तार के बेहद करीब पहुंच गया, जिसके चलते वह करंट की चपेट में आ गया। घटना के बाद घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है
घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। हादसे की सूचना मिलते ही संबंधित टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हाईटेंशन तार के बेहद करीब गतिविधि को हादसे की वजह माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।
Author Profile
Latest entries
NATIONALSeptember 4, 2026ISRO ने रचा इतिहास, EOS-05 सेटेलाइट सफलता पूर्वक हुआ लॉन्च, समझें क्यों ये है भारत के लिए बहुत बड़ी सफलता
Big breakingSeptember 4, 2026CG POLICE ALLOWANCE : 70 हजार जवानों का 5 हजार भत्ता अटका!
ChhattisgarhSeptember 4, 2026जल संरक्षण को लेकर एनडीए शासित राज्यों में अब हर राज्य का अपना ‘कैच द रेन’ प्लान बनाने का सुझाव दिया गया
Big breakingSeptember 4, 2026वन विभाग में 10 वर्ष से अधिक पदस्थ 966 तृतीय और 2,664 चतुर्थ श्रेणी के कर्मी होंगे नियमित








