CG POLICE TRANSFER : एक साथ 69 पुलिसकर्मियों के तबादले, विभाग में हड़कंप

Spread the love

रायपुर। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में पुलिस विभाग में अचानक बड़ा झटका लगा है। एसपी रत्ना सिंह ने एक ही आदेश में 69 पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया, जिसमें 4 ASI, 13 हेड कांस्टेबल और 52 आरक्षक शामिल हैं।

इतने बड़े स्तर पर हुए इस फेरबदल से पूरे महकमे में हलचल मच गई है। माना जा रहा है कि प्रशासनिक कसावट और व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए ये कदम उठाया गया है। अब सभी की नजर इस पर है कि इस बदलाव का असर ग्राउंड पर कैसे दिखेगा।

Author Profile

newstodayindia