रायगढ़। रायगढ़ जिले में सुरक्षा, त्वरित सहायता और सुशासन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश सरकार ने डॉयल-112 फेज-2 नेक्स्ट जेनरेशन योजना के तहत 16 अत्याधुनिक इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल उपलब्ध कराए हैं। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बुधवार को पुराना पुलिस लाइन, रायगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि नई डॉयल-112 सेवा के विस्तार से अब रायगढ़वासियों को किसी भी आपात स्थिति में त्वरित, सुरक्षित और प्रभावी सहायता मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि यह योजना सरकार की सुरक्षा और सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि अब पुलिस सहायता के साथ मेडिकल, फायर, आपदा प्रबंधन, महिला हेल्पलाइन, चाइल्ड हेल्पलाइन और नेशनल हाईवे सेवाएं भी 112 से जोड़ी गई हैं। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि डॉयल-112 योजना 2018 से राज्य के 16 जिलों में संचालित थी, जिसे अब फेज-2 के तहत प्रदेश के सभी 33 जिलों तक विस्तारित किया गया है।
उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में 400 आधुनिक ईआरव्ही वाहन तैनात किए गए हैं, जिनमें से रायगढ़ जिले को 16 वाहन मिले हैं। इन वाहनों में पीटीजेड कैमरा, डैश कैमरा, जीपीएस, मोबाइल डेटा टर्मिनल और स्मार्ट मोबाइल जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे घटनास्थल पर तेजी से कार्रवाई संभव होगी। योजना के संचालन के लिए रायपुर में आधुनिक कमांड एंड कंट्रोल सेंटर सी-4 स्थापित किया गया है। कार्यक्रम में महापौर जीवर्धन चौहान, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, जिला पंचायत सीईओ अभिजीत बबन पठारे, एडिशनल एसपी अनिल सोनी सहित जनप्रतिनिधि एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। अंत में अतिथियों ने आधुनिक डॉयल-112 वाहनों को रवाना कर जिले को नई सुरक्षा व्यवस्था की सौगात दी।
Author Profile
Latest entries
Big breakingMay 20, 2026गोबरानवापारा में रेत के अवैध उत्खनन-भण्डारण पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 पोकलेन जब्त-सील
Big breakingMay 20, 2026CG : रायगढ़ को मिली 16 अत्याधुनिक डॉयल-112 ईआरव्ही वाहन की सौगात
Big breakingMay 20, 2026REAKING : पुलिस आरक्षकों के प्रमोशन पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अंतिम आदेश जारी करने पर लगाई रोक
Big breakingMay 20, 2026BREAKING : खारुन नदी में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, जांच में जुटी पुलिस
