बलरामपुर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सनावल थाना क्षेत्र में सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। चार युवकों की मौत हो गई। चारों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर साप्ताहिक बाजार डिंडा से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान तभी पीपरपान मोड़ के पास एटा लोड ट्रैक्टर से जा टकराई। घटनास्थल पर दो युवकों ने दम तोड़ दिया। वहीं दो युवकों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल दो अन्य युवकों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। वही मृतकों के परिजन ने आरोप लगाया कि ट्रैक्टर चालक गलत तरीके से ट्रैक्टर को पार्क किया था। किसी भी प्रकार का कोई रिफ्लेक्टर खड़ी ट्रैक्टर में नहीं लगाया गया था। जिसके कारण बाइक सवार यूको को कड़ी ट्रैक्टर दिखाई नहीं दी और युवक ट्रैक्टर से जा टकराये।
हादसे की सूचना मिलते ही सनावल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। एक साथ चार युवकों की मौत की खबर से गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल और घटनास्थल पर जुट गए। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
Author Profile
Latest entries
Big breakingAugust 25, 2026सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता: जंगल में मिला नक्सल डंप, भारी मात्रा में गोला-बारूद के साथ ऑटोमेटिक हथियार जब्त
Big breakingAugust 25, 2026नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ई-बस योजना, पीएम आवास और वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजना की समीक्षा की….
Big breakingAugust 25, 2026गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो करोड़ रुपये के गांजे के साथ पांच अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
Big breakingAugust 25, 2026Raksha Bandhan 2026: रक्षा बंधन पर कब लगेगा ग्रहण ? क्या होगा सूतक काल और भद्रा का समय, जानें 10 बड़ी बातें








