Chandra Grahan 2026: आज दोपहर इस साल का एक ऐसा दुर्लभ नजारा घटित होगा, जिसके गवाह भारत के राज्यों के प्रमुख शहर बनेंगे। ये साल का पहला चंद्र ग्रहण होगा, जो फाल्गुन पूर्णिमा को लगेगा। ये चंद्र ग्रहण फाल्गुन मास की पूर्णिमा को लगेगा और भारत में नजर आएगा। इसलिए इसका सूतक काल भी माना जाएगा। चंद्र ग्रहण खगोलीय घटना है, जिसका हिंदू धार्मिक रीति-रिवाज में बहुत गहरा प्रभाव है। आइए जानें इस ग्रहण से जुड़ी बेहद जरूरी और अहम बातों के बारे में
इस समय शुरू होगा ग्रहण
चंद्र ग्रहण दोपहर को 3 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा। और शाम को 6 बजकर 46 मिनट पर समाप्त होगा। इसका सूतक काल सुबह 6 बजकर 20 मिनट से लागू हो जाएगा। यह चंद्र ग्रहण भारत के कई बड़े शहरों में दिखाई देने वाला है।
ग्रहण काल में उदित होगा चंद्रमा
3 मार्च को भारत में चंद्रमा का उदय शाम 06.20 बजे से शाम 06.30 बजे के बीच हो सकता है। जबकि ग्रहण दोपहर 3.20 बजे शुरू हो जाएगा, इसलिए आज चंद्रमा ग्रहण काल में उदित होगा। ऐसे में भारत में करीब साढ़े 6 बजे चंद्र ग्रहण दिखना शुरू होगा और शाम 06.46 बजे तक दिखेगा। पूर्ण चंद्र ग्रहण शाम 4 बजकर 34 मिनट से लेकर शाम 5 बजकर 33 मिनट तक होगा।
भारत में इन शहरों में दिखेगा ग्रहण
Author Profile
Latest entries
NATIONALSeptember 9, 2026Aaj Ka Panchang: मासिक शिवरात्रि पर करें भगवान शिव की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल
NATIONALSeptember 9, 2026Aaj Ka Rashifal 9 September 2026 : किसी को मिलेगा नया मौका तो किसी को संभलकर लेना होगा फैसला, पढ़ें अपना राशिफल
Big breakingSeptember 8, 2026को-ऑपरेटिव बैंको में रिक्त पदों की भर्ती की कार्यवाही में लाए तेजी : मंत्री केदार कश्यप
Big breakingSeptember 8, 2026हम सभी को मिलकर कोरबा को पूर्ण साक्षर जिला बनाना है – कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन








