बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के भाटापारा क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक खौफनाक औद्योगिक हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। भाटापारा के ग्राम बकुलाही स्थित रियल इस्पात स्टील प्लांट में डीएससी कोल कीलन में अचानक हुए जबरदस्त ब्लास्ट से प्लेटफॉर्म पर काम कर रहे 4 मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ब्लास्ट इतना तेज था कि आसपास काम कर रहे मजदूरों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। धमाके के साथ गर्म कोयले और आग के गुबार ने पूरे प्लेटफॉर्म को अपनी चपेट में ले लिया। कई मजदूर बुरी तरह झुलस गए, जिनकी चीख-पुकार से पूरा प्लांट गूंज उठा।
हादसे के तुरंत बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई। झुलसे और घायल मजदूरों को आनन-फानन में भाटापारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CSC) और आसपास के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत टीम मौके पर पहुंची है।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच जारी है। मृत मजदूरों की पहचान की जा रही है।
Author Profile
Latest entries
Big breakingJune 26, 2026नवा रायपुर को मिली आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की नई सौगात
Big breakingJune 26, 2026हाइड्रोपोनिक्स तकनीक : खेती का नया और स्मार्ट विकल्प….
Big breakingJune 26, 2026छत्तीसगढ़ में अब बिना लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम वाली यात्री बसों पर होगी कार्रवाई….
Big breakingJune 26, 2026लोकतंत्र का गला घोंटने वाली कांग्रेस आज लोकतंत्र की बात कर रही है : केदार कश्यप
