छत्तीसगढ़ शौर्य पदक 2025: शहीद आकाश गिरेपुंजे समेत 14 पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 14 जांबाज पुलिसकर्मियों को ‘छत्तीसगढ़ शौर्य पदक’ से सम्मानित किया जाएगा। इनमें शहीद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सुकमा) आकाश राव गिरपुंजे का नाम सबसे ऊपर है, जिन्हें मरणोपरांत पदक से सम्मानित किया जाएगा।

यह सम्मान उन पुलिसकर्मियों को प्रदान किया जाएगा, जिन्होंने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अदम्य साहस और साहस का परिचय दिया। पुरस्कार का वितरण 5 नवंबर को राज्योत्सव स्थल, रायपुर में आयोजित अलंकरण समारोह में किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, गृह मंत्री विजय शर्मा और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।

पुरस्कार के लिए चयनित पुलिसकर्मियों की सूची इस प्रकार है:

  • शहीद एएसपी आकाश राव गिरपुंजे (सुकमा)
  • निरीक्षक धरम सिंह तुलावी (बीजापुर)
  • सहायक उप निरीक्षक गोपाल बोड्डू (बीजापुर)
  • शहीद प्रधान आरक्षक बीरेन्द्र कुमार शोरी (नारायणपुर)
  • महिला आरक्षक निशा कचलाम (बस्तर फाइटर्स, नारायणपुर)
  • आरक्षक विजय पुनेम (बीजापुर)
  • आरक्षक रामेश्वर ओयामी (दंतेवाड़ा)
  • आरक्षक राजू लाल मरकाम (बस्तर फाइटर्स, दंतेवाड़ा)
  • आरक्षक समलू राम सेठिया (बस्तर फाइटर्स, दंतेवाड़ा)
  •  आरक्षक दुला राम कोवासी (बस्तर फाइटर्स, दंतेवाड़ा)
  • आरक्षक मोहन लाल करटम (दंतेवाड़ा)
  •  आरक्षक संतोष मुरामी (बस्तर फाइटर्स, दंतेवाड़ा)
  • आरक्षक मनोज यादव (बस्तर फाइटर्स, दंतेवाड़ा)
  • आरक्षक जामू रामको (बस्तर फाइटर्स, दंतेवाड़ा)