रायपुर. आवास एवं पर्यावरण विभाग के दो बड़े अफसरों पर गाज गिर गई है। ज्वॉइंट डायरेक्टर सूर्यभान सिंह ठाकुर और डिप्टी डायरेक्टर कमला सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।
मामला राजनांदगांव की सत्यम परिवेश कॉलोनी के अनुमोदन में कथित गड़बड़ी का है। आरोप है कि नक्शे और प्रक्रिया में हेरफेर कर करोड़ों रुपये का नुकसान कराया गया।
इस मामले में पहले दोनों अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस दिया गया था, फिर जांच समिति बनाई गई। अब रिपोर्ट में पहली नजर में दोषी पाए जाने के बाद सरकार ने सीधा सस्पेंशन कर दिया।
यानि साफ है फाइलों में खेल अब भारी पड़ गया है और आगे इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।
Author Profile
Latest entries
Big breakingAugust 25, 2026राशन दुकानों में पहुंची शक्कर : नागरिक आपूर्ति निगम ने छुट्टी के दिन कराया भंडारण, हितग्राहियों को मिली राहत
Big breakingAugust 25, 2026वजन कम कर मुनाफाखोरी : खाद्य तेलों के पैकेट 1 सितंबर से एक लीटर वाले ही मिलेंगे
Big breakingAugust 25, 2026सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध : अब हाईकोर्ट करेगा मानिटरिंग, हाईकोर्ट करेगा मानिटरिंग
Big breakingAugust 25, 2026सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता: जंगल में मिला नक्सल डंप, भारी मात्रा में गोला-बारूद के साथ ऑटोमेटिक हथियार जब्त








