00 जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में आयोजित हरिनाम संकीर्तन नामयज्ञ में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने विधि-विधान के साथ भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।मुख्यमंत्री साय ने हरिनाम संकीर्तन की परंपरा को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन लोगों को आध्यात्मिक रूप से जोडऩे के साथ-साथ समाज में भाईचारे और सद्भाव का संदेश भी देते हैं। इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालुगण उपस्थित थे।
Author Profile
Latest entries
Big breakingMay 10, 2026मुख्यमंत्री साय हरिनाम संकीर्तन नामयज्ञ में हुए शामिल
Big breakingMay 10, 2026CG – पति बना जल्लाद : आरोपी ने गला घोंटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, इस वजह दिया वारदात को अंजाम
Big breakingMay 10, 2026CG : छत्तीसगढ़ की बेटी का कमाल, UPSC IFS परीक्षा में सुष्मिता सिंह ने मारी बाजी
NATIONALMay 10, 2026POLITICAL : तमिलनाडु में आज से TVK सरकार, CM विजय के साथ 9 मंत्री भी लेंगे शपथ
