CM साय ने सोठी के भारतीय कुष्ठ निवारक संघ आश्रम का किया निरीक्षण

Spread the love

जांजगीर। CM साय ने सोठी के भारतीय कुष्ठ निवारक संघ आश्रम का निरीक्षण किया। सीएम साय ने अपने पोस्ट में बताया, सेवा और समर्पण की प्रेरक परंपरा को आगे बढ़ा रहे जांजगीर-चांपा जिले के सोठी स्थित भारतीय कुष्ठ निवारक संघ आश्रम पहुँचकर वहाँ संचालित सेवा एवं पुनर्वास कार्यों का अवलोकन किया।इतिहास इस अवसर पर आश्रम के लिए नई एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग शिविर का भी अवलोकन किया। जनसेवा के ऐसे प्रयास समाज की अमूल्य धरोहर हैं। हमारी सुशासन सरकार का सतत प्रयास है कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक समय पर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचें।

Author Profile

newstodayindia