कवर्धा। छत्तीसगढ़ में 1 मई से सुशासन तिहार शुरु हो गया है। इसके तहत सीएम से लेकर मंत्री व विधायक तक गांव-गांव में जाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं तथा उसका मौके पर ही निदान कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज सीएम का हेलिकॉप्टर अचानक कवर्धा जिले के पंडरिया तहसील के कुई-कुकदूर में उतरा।
सीएम साय के आगमन पर स्थानीय विधायक भावना बोहरा समेत भाजपा नेताओं ने गमछा भेंटकर स्वागत किया। भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। कलेक्टर, एसपी, डीएफओ सहित आला अधिकारी मौजूद है।
मुख्यमंत्री सबसे पहले प्रधानमंत्री आवास योजना के एक हितग्राही के घर पहुंचकर उनसे सीधा संवाद करेंगे और योजनाओं की जमीनी स्थिति का फीडबैक लेंगे। इसके बाद वे कमराखोल गांव में आम के पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधे चर्चा करेंगे।
इस दौरान सीएम ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे और प्रदेश व केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। साथ ही अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जा सकते हैं कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।
सुशासन तिहार के तहत 1 मई से 10 जून 2026 तक प्रदेशभर में जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किए जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में 15 से 20 ग्राम पंचायतों के समूह और शहरी क्षेत्रों में वार्ड क्लस्टर के आधार पर शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में न केवल जन समस्याओं का समाधान किया जाएगा, बल्कि शासन की योजनाओं के प्रति जन-जागरूकता भी बढ़ाई जाएगी। पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ प्रदान करने की व्यवस्था की जाएगी। शिविरों में प्राप्त आवेदनों का अधिकतम एक माह के भीतर निराकरण सुनिश्चित करने तथा प्रत्येक आवेदक को उसके आवेदन की स्थिति से अवगत कराने के भी निर्देश दिए गए हैं।
Author Profile
Latest entries
Big breakingMay 5, 2026CG : टूरिज्म बोर्ड की महिला अधिकारी से से#स की डिमांड, आरोपी ने भेजी अपनी न्यूड फोटो, केस दर्ज
ChhattisgarhMay 5, 202612 साल बाद बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे सलमान खान और करीना कपूर
Big breakingMay 5, 2026हम चुनाव नहीं हारे, मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, हार के बाद ममता बनर्जी ने ईवीएम से छेड़छाड़ सहित लगाए कई गंभीर आरोप
Big breakingMay 5, 2026WEST BENGAL: इस दिन होगा मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण, बंगाल बीजेपी अध्यक्ष ने दी जानकारी
