CRIME NEWS: सिर पर ईंट से वार कर युवक की हत्या, खैरपुर गांव में रक्तरंजित लाश मिलने से सनसनी

Spread the love

रायगढ़।: रायगढ़ कोतरा रोड थाना क्षेत्र स्थित खैरपुर गांव की सीतापुर बस्ती में सुबह एक युवक की खून से लथपथ लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान भगवानपुर निवासी तिलक वर्मा के रूप में हुई।

परिजनों ने बताया कि तिलक गुरुवार रात करीब 8 बजे दोस्तों के साथ घर से निकला था और देर रात तक घर वापस नहीं लौटा था। सुबह बस्ती के लोग सोकर उठे तो किसी अज्ञात युवक को रक्तरंजित अवस्था में पड़े देखकर चौंक गए और तुरंत सूचना दी।स्थानीय लोगों और परिजनों के पहुंचने पर मृतक की शिनाख्त तिलक के रूप में हुई। ग्रामीणों ने बताया कि तिलक को रात में गांव का ही एक युवक साथ में देखा गया था।
घटनास्थल पर मौजूद लोगों के बयानों के आधार पर प्रारंभिक रूप से माना जा रहा है कि सिर पर ईट से हमला कर हत्या की गई है। सूचना मिलते ही कोतरा रोड पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा, जहां मर्ग कायम कर परिजनों को शव सौंप दिया गया। थाना प्रभारी शील आदित्य सिंह ने बताया कि सुबह लगभग 5 बजे सूचना मिली और मौके पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
रात के अंधेरे में फुटेजों में आरोपी का चेहरा साफ नहीं दिख रहा, इसलिए अलग-अलग कैमरों की रिकॉर्डिंग मिलान की जा रही है।पुलिस ने मामला हत्या का दर्ज कर जांच तेज कर दी है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। घटनास्थल पर पूछताछ जारी है तथा पुलिस आस-पास के लोगों से भी साक्ष्य जुटा रही है ताकि रात की रहस्यमयी घटनाक्रम का पर्दाफाश किया जा सके।

Author Profile

newstodayindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *