जगदलपुर। बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बोधघाट थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 54 किलो गांजा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹26 लाख 97 हजार 200 रुपये बताई जा रही है। इस मा
मिली जानकारी के अनुसार, बोधघाट पुलिस को 12 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति जगदलपुर के गोयल धर्मशाला में ठहरे हुए हैं और उनके पास अवैध मादक पदार्थ मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार धोत्रे के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।
पुलिस जांच में सामने आया कि यह गांजा ओडिशा के मलकानगिरी क्षेत्र से लाया गया था, जिसे सुकमा के रास्ते राजस्थान ले जाने की तैयारी थी। गिरफ्तार आरोपियों में राजस्थान के 3, उत्तरप्रदेश का 1 और सुकमा जिले के 2 व्यक्ति शामिल हैं।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बबलू कुशवाहा, श्रीनिवास, देशराज कुशवाहा, पंकज उपरेती, राम सिंह और दुबराज कश्यप के रूप में हुई है। सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (B) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार धोत्रे ने बताया कि यह एक अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह है, जो ओडिशा से गांजा लाकर अन्य राज्यों में सप्लाई करता था। मामले की विस्तृत जांच जारी है और आगे भी कार्रवाई की जाएगी।
Author Profile
Latest entries
ChhattisgarhApril 16, 2026छत्तीसगढ़ में जनगणना 2026: 1 मई से शुरू, अब घर बैठे भरें अपनी जानकारी…
Big breakingApril 16, 2026पारदर्शी डिजिटल प्रक्रिया से शिक्षा के अधिकार को मिला नया विस्तार : मुख्यमंत्री साय
Big breakingApril 16, 2026नारी शक्ति महासम्मेलन सम्पन्न में सीएम साय बोले नरेंद्र मोदी ने 12 वर्षों में महिलाओं का सम्मान बढ़ाने का किया है काम
Big breakingApril 16, 2026सहकार से समृद्धि के संकल्प को साकार करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम साबित होंगे नवगठित पैक्स : साय
