दंतेवाड़ा में डीजीपी गौतम की अधिकारियों के साथ हुई बैठक, नक्सलियों के अंतिम प्रहार पर हुई चर्चा

Spread the love

दंतेवाड़ा। बस्तर संभाग से नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने के लिए दंतेवाड़ा जिले में सोमवार को एक बेहद अहम बैठक चल रही है। छत्तीसगढ़ के डीजीपी अरुण देव गौतम बस्तर संभाग के बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर, कांकेर और कोंडागांव के एसपी एवं सीआरपीएफ के आला अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो यह बैठक नक्सलियों के अंतिम प्रहार की रणनीति बनाने के लिए बुलाई गई है।

बता दे कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 31 मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त करने का लक्ष्य रखा है। इस समय सीमा के करीब आते ही सुरक्षाबलों ने अपनी कार्रवाई की रफ्तार तेज कर दी है।

Author Profile

newstodayindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *