पुलिस ने शुक्रवार को गुजरात कांग्रेस महासचिव राजेश सोनी को गिरफ्तार किया। सोनी पर आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर विवादित पोस्ट किया। जानकारी के मुताबिक, सोनी को गांधीनगर साइबर अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया है। साइबर अपराध के उप-निरीक्षक की शिकात के मुताबिक, सोनी ने अपने फेसबुक पेज पर ऑपरेशन सिंदूर, राफेल सौदा और अन्य संवेदनशील मुद्दों से जुड़े वीडियो और तस्वीरें साझा की थीं।आरोप है कि इन पोस्ट का मकसद भारतीय सेना के मनोबल को कमजोर करना, उनकी ड्यूटी पर सवाल उठाना, जनता के भरोसे को कम करना और राष्ट्रीय सुरक्षा को सोशल मीडिया पर खतरे में डालना था। सोनी के खिलाफ आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
गुजरात कांग्रेस प्रमुख शक्ति सिंह गोहिल ने उनकी गिरफ्तारी की निंदा की और इसे असहमति को दबाने की कोशिश बताया। गोहिल ने कहा, समाजसेवी और राजनीतिक कार्यकर्ता राजेशभाई टी. सोनी को साइबर अपराध शाखा ने सुबह चार बजे एक आतंकवादी की तरह गिरफ्तार किया। उन्होंने आगे कहा, उनका पोस्ट बस इतना था कि हमारे सैनिकों की वीरता का श्रेय केवल उन्हें दिया जाना चाहिए और ऑपरेशन सिंदूर के नाम पर प्रचार या राजनीतिक लाभ के लिए सार्वजनिक धन का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए।
Author Profile
Latest entries
TreandingJune 14, 2025South Africa World Test Champion: दक्षिण अफ्रीका का खत्म हुआ 27 साल का खिताबी सूखा, ऑस्ट्रेलिया को मात देकर बना ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन
Big breakingJune 14, 2025Raja Raghuvanshi Murder Case: व्रत का बहाना, पति की हत्या के बाद सोनम ने खाया लजीज खाना…
Big breakingJune 14, 2025उड्डयन मंत्रालय ने बताई एअर इंडिया विमान हादसे की पूरी कहानी….
CrimeJune 13, 2025चलती कार में महिला का गैंगरेप, बारी-बारी से लूटी आबरू…