रायगढ़। जिले के छाल रेंज में सोमवार शाम एक हाथी दल को सड़क पार करते देखा गया, जिससे दोनों ओर यातायात कुछ समय के लिए थम गया। वहीं हाथियों ने क्षेत्र के 6 किसानों की फसल भी बर्बाद कर दी है। जानकारी के अनुसार बोजिया परिसर स्थित औरानारा रोड पर लोगों की आवाजाही जारी थी। इसी दौरान हाथियों का दल सड़क किनारे आकर खड़ा हो गया। सूचना मिलते ही हाथी मित्र दल मौके पर पहुंचा और सुरक्षा के मद्देनज़र दोनों ओर से वाहनों को रोक दिया गया। कुछ देर तक सड़क किनारे रुकने के बाद हाथी एक-एक कर सड़क पार करने लगे। बताया जा रहा है कि दल में करीब 15 से 17 हाथी शामिल थे, जो सिंघीझाप की ओर जंगल में जाने की संभावना है। हाथी मित्र दल ने बोजिया-सिंघीझाप और औरानारा-सिंघीझाप मार्ग पर सावधानीपूर्वक आवागमन करने की अपील की है। रविवार देर रात हाथियों का दल छाल रेंज के भलमुड़ी गांव के पास पहुंच गया। यहां दो किसानों के खेतों में घुसकर फसल को रौंद दिया। हाटी गांव में भी हाथियों ने चार किसानों की धान की फसल को नुकसान पहुंचाया। बताया जा रहा है कि रात में ग्रामीणों और वनकर्मियों ने हाथियों को भगाने की कोशिश की, लेकिन वे काफी देर तक डटे रहे और सुबह होने से पहले जंगल की ओर लौट गए।
Author Profile
Latest entries
Big breakingAugust 20, 2026उत्कृष्ट शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों से संवर रहा छत्तीसगढ़ के बच्चों का भविष्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Big breakingAugust 20, 2026ब्रेकिंग : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 35 इंस्पेक्टर के हुए तबादले, पीएचक्यू ने जारी किया आदेश…देखें लिस्ट….!!
Big breakingAugust 20, 2026उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की
Big breakingAugust 20, 2026रक्षाबंधन पर छत्तीसगढ़ के बाजारों में बढ़ी रौनक, 500 से 600 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान – पारवानी
