दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एक बार फिर मुठभेड़ हुई है। रविवार को सुरक्षाबलों ने डोलगाम इलाके में सर्च ऑपरेशन दोबारा शुरू किया, जहां पिछले कुछ दिनों से आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिल रही थी। अधिकारियों के मुताबिक आतंकी लगातार अपना ठिकाना बदल रहे हैं और सुरक्षा घेरे से बचकर भागने की कोशिश कर रहे हैं।
सुबह सेना की टुकड़ियों का आतंकियों से संपर्क हुआ, जिसके बाद कुछ देर तक फायरिंग हुई। इस छोटी मुठभेड़ में एक आतंकी के घायल होने की खबर है। ड्रोन सर्विलांस के दौरान इलाके में खून के निशान भी देखे गए हैं, जिससे आतंकी के घायल होने की पुष्टि मानी जा रही है।
सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान तेज कर दिया है। आतंकियों को खाना, पनाह या मदद देने वालों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। आसपास के गांवों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और ग्राम रक्षा गार्ड्स (VDG) को हाई अलर्ट पर रखा गया है ताकि आतंकी मूवमेंट पर नजर रखी जा सके। बताया जा रहा है कि पिछले दो हफ्तों में इस इलाके में आतंकियों से यह चौथी बार संपर्क हुआ है।
Author Profile
Latest entries
Big breakingJune 25, 2026मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायत पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, अधिक कीमत पर खाद बेचने वाले विक्रय केंद्र पर छापा, 3219 बोरी उर्वरक जब्त, केंद्र सील
Big breakingJune 25, 2026खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व का सर्वश्रेष्ठ माध्यम है: मंत्री राजेश अग्रवाल
Big breakingJune 25, 2026भावी पीढ़ी के बेहतर स्वास्थ्य के लिए अपनाना होगा जैविक खेती: कृषि मंत्री रामविचार नेताम
Big breakingJune 25, 2026रामगढ़ महोत्सव को भव्य बनाने में जुटा प्रशासन, मंत्री राजेश अग्रवाल ने तैयारियों का लिया जायजा
