रायपुर :- छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड के बाद अब मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले दो दिनों के भीतर न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसका मतलब है कि अब रात के वक्त महसूस होने वाली हल्की ठिठुरन कम हो जाएगी और गर्मी का अहसास बढ़ेगा।
तापमान में अचानक होने वाली इस बढ़ोतरी का सीधा असर छत्तीसगढ़ के किसानों और आम जनजीवन पर पड़ेगा। न्यूनतम तापमान बढ़ने से रबी की फसलों पर असर पड़ सकता है, वहीं सुबह-शाम की ठंड कम होने से मौसमी बीमारियों (सर्दी-खांसी) का खतरा भी बढ़ जाता है।
पश्चिमी विक्षोभ का असर
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक, एक पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) वर्तमान में 55 डिग्री पूर्व और 21 डिग्री उत्तर में स्थित है। इसके प्रभाव से 9 फरवरी से उत्तर-पश्चिम भारतीय क्षेत्रों में बदलाव दिखेगा, जिसका असर छत्तीसगढ़ पर भी पड़ेगा। अगले 4 दिनों के बाद न्यूनतम तापमान में और वृद्धि होने की उम्मीद है, जिससे रात की ठंडी हवाएं गायब हो सकती हैं।
राजनांदगांव सबसे गर्म, अंबिकापुर में अब भी ठिठुरन
पिछले 24 घंटों की बात करें तो प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव में 31.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। राजधानी रायपुर में आज सुबह धुंध छाई रही और दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।
Author Profile
Latest entries
ChhattisgarhMarch 28, 2026सरगुजा में बिजली गिरने से बच्ची की मौत, रायपुर में आज भी अलर्ट
ChhattisgarhMarch 28, 20265 करोड़ की स्मार्ट वायरिंग में लापरवाही,मेंटेनेंस की कमी से 2 साल में ही सड़क पर आ गई केबल
ChhattisgarhMarch 28, 2026राज्य पुलिस के अफसर 23-साल में बन पा रहे आईपीएस, अफसरों को प्रमोशन देने के मामले में प्रदेश देश में 19वें नंबर पर
NATIONALMarch 28, 2026Aaj ka Panchang 28 March 2026: नोट करें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, जानें राहुकाल का समय
