RAIPUR : सेंट्रल जेल में महिला कैदी ने काटी कलाई, लगे 8 टांके, चेकिंग के नाम पर प्रताड़ना का लगाया था आरोप

Spread the love

रायपुर। राजधानी रायपुर के सेंट्रल जेल से एक महिला कैदी द्वारा आत्महत्या के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद महिला कैदी के परिजनों ने जेल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाये है। बताया जा रहा है कि महिला प्रकोष्ठ में बंद कैदी आशिमा राव ने अपनी कलाई काटने की कोशिश की। घटना के बाद उसे तत्काल उपचार दिया गया, जिसमें उसके हाथ पर आठ टांके लगाए गए।

जानकारी के मुताबिक रायपुर सेंट्रल में घटित ये घटना 3 से 4 दिन पुरानी बतायी जा रही है। जिसकी जानकारी पीड़ित महिला कैदी के परिजनों द्वारा बताये जाने के बाद अब सामने आ रही है। घटना के बाद परिजनों ने जेल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि आशिमा राव ने एक चिट्ठी लिखकर जेल के भीतर चेकिंग के नाम पर प्रताड़ना और अपमान की बात बताई थी। आरोप है कि उसके साथ लगातार अभद्र व्यवहार किया गया।
जिससे मानसिक रूप से परेशान होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। वहीं जेल प्रशासन ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। अधिकारियों का कहना है कि महिला कैदी पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ है तथा उसे जेल से बाहर रेफर करने की जरूरत भी नहीं पड़ी। प्रशासन ने यह भी बताया कि कुछ दिन पहले कैदी के पास से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई थी।
जिसके बाद जेल नियमों के तहत कार्रवाई की गई थी। बताया जा रहा है कि पीड़ित आशिमा राव पिछले करीब छह महीने से एक मारपीट के मामले में जेल में बंद है। इस घटना के बाद अब जेल प्रबंधन के रवैये और कैदियों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल पूरे मामले की जांच की मांग उठ रही है और दोनों पक्षों के दावों के बीच सच्चाई सामने आने का इंतजार किया जा रहा है।

Author Profile

newstodayindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *