रायपुर। छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग ने प्रयोगशाला तकनीशियन भर्ती-2023 के अंतर्गत चयन प्रक्रिया पूरी करते हुए 26 अभ्यर्थियों की अंतिम चयन सूची जारी कर दी है। चयन प्रक्रिया व्यापम परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर पूरी की गई। प्रतीक्षा सूची से 28 में से 26 रिक्त पदों को भरा गया है।
बता दें कि, जारी सूची में सामान्य वर्ग के 21 और भूतपूर्व सैनिक कोटे से 5 चयनित अभ्यर्थी के नाम शामिल है। वहीं चयन सूची में महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों के अभ्यर्थी सम्मिलित हैं। कुछ पद आरक्षित श्रेणी में पात्र अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होने के कारण रिक्त रखे गए हैं।
वहीं चयनित अभ्यर्थियों के लिए 12 फरवरी को नवा रायपुर इंद्रावती भवन, संचालनालय उच्च शिक्षा में काउंसलिंग अनिवार्य रखी गई है। अभ्यर्थियों को सुबह 10:30 बजे उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही अभ्यर्थियों को आवश्यक दस्तावेजों सहित उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।
Author Profile
Latest entries
Big breakingAugust 17, 2026मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा के निधन पर जताया शोक
Big breakingAugust 17, 2026दृष्टिबाधा नहीं बनी बाधा, जयमंती के सपनों को मिली डिजिटल उड़ान, मुख्यमंत्री ने भेंट किया लैपटॉप
Big breakingAugust 17, 2026मानव-हाथी सह-अस्तित्व की दिशा में जशपुर की अभिनव पहल गजरथ यात्रा को मिली नई पहचान
Big breakingAugust 17, 2026सरगुजा और बस्तर संभाग में डेयरी विकास को मिलेगी नई गति, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक संपन्न
