पंजाब डेस्क : दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी के बयान को लेकर दर्ज किए गए केस के मामले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों डीजीपी गौरव यादव, साइबर क्राइम की स्पेशल डीजीपी वी. नीरजा और जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर को दिल्ली विधानसभा ने जवाब देने के लिए 72 घंटे का समय दिया है। बता दें कि इससे पहले उन्हें 24 घंटे के भीतर जवाब देने को कहा गया था। वहीं पुलिस अधिकारियों ने दिल्ली विधानसभा स्पीकर को पत्र लिखकर मामले की पूरी जानकारी जुटाने के लिए तीन दिन का समय मांगा था।
गौरतलब है कि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी पर सिख गुरुओं के अपमान के आरोप लगाए गए थे। इसके बाद मंत्री कपिल मिश्रा द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो के आधार पर पंजाब पुलिस ने जालंधर में केस दर्ज किया था। इस कार्रवाई पर आपत्ति जताते हुए दिल्ली विधानसभा के स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि संबंधित वीडियो विधानसभा के आधिकारिक रिकॉर्ड का हिस्सा है और किसी अन्य राज्य की पुलिस द्वारा उसकी जांच कर मामला दर्ज करना सवालों के घेरे में है। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम पर पंजाब पुलिस से स्पष्ट जवाब मांगा है
Author Profile
Latest entries
Big breakingMay 13, 2026प्रधानमंत्री मोदी के आव्हान पर वित्त मंत्री चौधरी ने सुरक्षा प्रोटोकॉल वाहन का उपयोग किया स्थगित
Big breakingMay 13, 2026जामटोली, बड़ाकरौंजा, बोकी, टेम्पू और नगर पंचायत कुनकुरी के शिविर अब संशोधित तिथियों पर होंगे आयोजित
Big breakingMay 13, 2026कुंजेमुरा शिविर में पीएम सूर्य घर योजना बनी आकर्षण का केंद्र
Big breakingMay 13, 2026छत्तीसगढ़ बनने के बाद पहली बार टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग में सहायक संचालक (योजना) के 21 पदों पर भर्ती
