आसमान से बरस रही आग : भीषण गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, दुनिया के 50 गर्म शहरों में छत्तीसगढ़ के चार शहर भी, जानिये कौन ये चार शहर

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ में झुलसा देने वाली गर्मी पड़ रही है। जेठ की इस भीषण गर्मी से फिलहाल राहत के आसार नहीं हैं, लेकिन इस बार सबसे बड़ा खतरा ये है कि दिन की भीषण लू के बाद रातें भी गर्मी का रिकॉर्ड तोड़ रही हैं। पारा 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा रहा है। दुनिया में सबसे ज्यादा गर्मी भारत में ही पड़ रही है। दुनिया के 50 शहरों में छत्तीसगढ़ के चार शहर भी शामिल हो गया है।

देश में मौजूदा दौर में गर्मी अपने चरम पर है। साल 2026 की यह गर्मी कितनी भयानक रूप ले चुकी है. इसी को देखते हुए मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों में गंभीर अलर्ट जारी रखा है। देश में गर्मी ने एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। शुक्रवार को मौसम विभाग ने दुनिया के 50 सबसे गर्म शहरों की सूची जारी की, और इस लिस्ट की सबसे बड़ी बात यह रही कि इसमें शामिल सभी शहर भारत के ही हैं। पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा गर्म 50 जगहें सिर्फ भारत में दर्ज की गईं। खास बात ये कि इस सूची में कोई भी विदेशी शहर दूर-दूर तक नहीं है।

ओडिशा का बलांगीर 45 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ऊपर रहा. इसके बाद महाराष्ट्र का चंद्रपुर और उत्तर प्रदेश का प्रयागराज 44 डिग्री सेल्सियस के साथ रहे. इसके अलावा छत्तीसगढ़, बिहार, तेलंगाना, हरियाणा और मध्य प्रदेश के कई शहर भी इस सूची में शामिल रहे, जहां तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है, अगले कुछ दिनों तक उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में यह जानलेवा हीटवेव (लू) ऐसे ही जारी रहने वाली है, जिसके लिए कई राज्यों में रेड और ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।

उत्तर से दक्षिण तक लू का असर बढ़ा

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, लगातार चल रही सूखी उत्तर-पश्चिमी हवाएं, साफ आसमान और मानसून में देरी इस भीषण गर्मी की बड़ी वजह है। इसी कारण देश के बड़े हिस्से में तेज गर्मी का दबाव बना हुआ है।

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है, आगामी पांच दिनों तक बिलासपुर सहित मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो इलाकों में हीट वेव चलने की प्रबल आशंका है। हालांकि राहत की बात यह है, अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। यानी पारा मौजूदा स्तर के आसपास ही बना रह सकता है।

जानिए लू लगने के प्रमुख लक्षण

लू लगने पर तेज बुखार, चक्कर आना, उल्टी-मितली, सिरदर्द, बेहोशी और त्वचा का लाल व सूखा होना जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। ऐसे लक्षण महसूस होने पर व्यक्ति को तुरंत छांव या ठंडी जगह पर ले जाकर शरीर को ठंडा करना चाहिए।

साथ ही पानी या ORS पिलाने की सलाह दी गई है। स्थिति गंभीर होने पर मरीज को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराने और डॉक्टर से इलाज कराने की सलाह दी गई है।

मौसमी फल और हरी सब्जियों का करें सेवन

स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों को दिनभर अधिक मात्रा में पानी, ORS, छाछ, नींबू पानी समेत अन्य तरल पदार्थ लेने की सलाह दी है। तरबूज, खीरा, ककड़ी, मौसमी फल सहित हरी सब्जियों का सेवन ज्यादा मात्रा में करने कहा गया है।

धूप में बाहर निकलते समय सिर को गमछा, टोपी या छाते से ढंकने की सलाह दी गई है। इसके अलावा हल्के, ढीले कपड़े पहनने, खाली पेट धूप में बाहर नहीं निकलने को कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग ने चाय, कॉफी समेत अधिक तले-भुने खाद्य पदार्थों का सेवन कम करने की अपील की है।

इनका करें विशेष देखभाल

स्वास्थ्य विभाग ने कहा है, बच्चे, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाएं लू के प्रति सबसे अधिक संवेदनशील होती हैं। ऐसे में उनका विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। तेज धूप और गर्म हवाओं से बचाने के लिए परिवार के सदस्यों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

ये है छत्तीसगढ़ के चार शहर जो इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है

. बिलासपुर, छत्तीसगढ़ – 44°C

. दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 44°C

. भिलाई, छत्तीसगढ़ – 43°C

. रायपुर, छत्तीसगढ़ – 43°C

Author Profile

newstodayindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *