रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में पूर्व राज्यपाल रमेश बैस ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर बैस ने मुख्यमंत्री साय को आगामी 01 फरवरी को राजधानी रायपुर में विश्व धर्म चेतना मंच एवं सिद्धगुरुवर सिद्धेश्वर ब्रह्मर्षि गुरुदेव के सान्निध्य में आयोजित होने वाले सिद्धि शक्ति महाआशीर्वाद कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित किया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम के आमंत्रण के लिए रमेश बैस के प्रति आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर मोहित कुमार सरावगी, सरिता सरावगी, मारुति शर्मा, रमेश सिंघानिया एवं सूर्य प्रकाश शर्मा उपस्थित थे।
Author Profile
Latest entries
ChhattisgarhMay 7, 2026आईपीएल क्रिकेट के मैच 10 और 13 मई को नवा रायपुर में खेले जाएंगे।
Big breakingMay 7, 2026छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश-आंधी; अगले 24 घंटे के लिए वज्रपात अलर्ट
Big breakingMay 7, 2026रायपुर पहुंची मुंबई इंडियंस की टीम, हार्दिक-रोहित को देखने विमानतल पर उमड़े फैंस
Big breakingMay 7, 2026CG – ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट का भंडाफोड़, 14 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे
