जगदलपुर। जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां दो भाईयों ने मिलकर एक ग्रामीण की हत्या कर दी। दोनों भाईयों को शक था कि ग्रामीण जादू-टोना करता है। इसी के चलते उन्होंने गुरुवार को उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी। शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला दरभा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान मंगलू मंडावी के रूप में हुई है, जो कि पखनार गांव का रहने वाला था। पखनार गांव में ही रहने वाले दो भाई आयतू और सुखराम मड़कामी को शक था कि मंगलू जादू-टोना करता है। इसी के चलते दोनों ने उसकी हत्या की साजिश रची।
गुरुवार 30 अप्रैल को जब मंगलू अपने घर के पास आम के पेड़ के नीचे बैठा था, तभी आयतु और सुखराम शराब के नशे में वहां आ पहुंचे। इसके बाद उससे विवाद करने लगे। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दोनों भाईयों ने मंगलू को चाकू से गोद डाला, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना को अंजाम देकर दोनों भाई मौके से फरार हो गए। घटना के बाद लोगों ने जब इसकी सूचना पुलिस को दी, तो पुलिस मौके पर पहुंची और मंगलू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके साथ ही पुलिस ने दोनों आरोपी आयतू और सुखराम मड़कामी को घेराबंदी कर धर दबोचा, जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
हत्या करने पर जहां पहले भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया जाता था, तो वहीं अब नए कानून के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 के तहत मामला दर्ज किया जाता है। इस धारा के तहत आरोपी को मृत्यू दंड या फिर आजीवन कारावास की सजा हो सकती है।
Author Profile
Latest entries
Big breakingMay 5, 2026CG : टूरिज्म बोर्ड की महिला अधिकारी से से#स की डिमांड, आरोपी ने भेजी अपनी न्यूड फोटो, केस दर्ज
ChhattisgarhMay 5, 202612 साल बाद बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे सलमान खान और करीना कपूर
Big breakingMay 5, 2026हम चुनाव नहीं हारे, मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, हार के बाद ममता बनर्जी ने ईवीएम से छेड़छाड़ सहित लगाए कई गंभीर आरोप
Big breakingMay 5, 2026WEST BENGAL: इस दिन होगा मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण, बंगाल बीजेपी अध्यक्ष ने दी जानकारी
