रायपुर : राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित श्रीमती प्रमिला गोकुलदास डागा कन्या महाविद्यालय के प्रांगण में मंगलवार को छात्राओं द्वारा आनंद मेला का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में 30 से अधिक स्टॉल लगाए गए।
मेले में छात्राओं द्वारा पापड़ी चाट, गुपचुप, भेल, इडली, डोसा सैंडविच, साबूदाना बड़ा, मैगी मंचूरियन, कपकेक, पेस्ट्री सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों का विक्रय किया गया। इसके साथ ही हस्तनिर्मित क्रोशिया एवं एंब्रॉयडरी से बने रुमाल, हेयर बो, की-रिंग, चश्मा कवर एवं मोबाइल कवर आदि आकर्षण का केंद्र रहे। बड़ी संख्या में छात्राओं ने आनंद मेले में सहभागिता की और उत्साहपूर्वक इसका आनंद लिया।आनंद मेला छात्राओं के गुणात्मक एवं कलात्मक विकास की दृष्टि से अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुआ। इस आयोजन के माध्यम से छात्राओं को योजना निर्माण, संगठन, प्रबंधन, विक्रय कौशल तथा उद्यमिता की प्रारंभिक समझ प्राप्त हुई, जो उनके सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।आनंद मेले का उद्घाटन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संगीता घई द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे, जिन्होंने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया।
Author Profile
Latest entries
Big breakingMay 6, 2026मुख्यमंत्री साय ने दूरभाष पर पद्मश्री फुलबासन यादव से की चर्चा, जाना हालचाल
Big breakingMay 6, 2026नगर पालिका बनेगा धमधा, उप मुख्यमंत्री साव ने की घोषणा
Big breakingMay 6, 2026सुशासन तिहार : कल नन्हेसर, सिमड़ा एवं बनगांव में लगेगी शिविर, 43 गांवों के ग्रामीण होंगे शामिल
Big breakingMay 6, 2026रविशंकर सागर बाँध गंगरेल के कार्यों के लिए 4.45 करोड़ स्वीकृत
