दंतेवाड़ा। जिला रोजगार एवं मार्गदर्शन केन्द्र से प्राप्त जानकारी अनुसार सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के मुताबिक अग्निवीर थल सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी किया जा चुकी है, जो कि इंडियन आर्मी की वेबसाइट पर उपलब्ध है। भर्ती हेतु 17 से 21 वर्ष के 8वी., 10वी. एवं 12वी. उत्तीर्ण अभ्यर्थी अग्निवीर के पदों के लिए अपनी योग्यता अनुसार आवेदन कर सकते है।
अग्निवीर की भर्ती जनरल ड्यूटी, तकनीकी, लिपिक, स्टोर कीपर तकनीकी, सिपाही, ट्रेड्समैन के पदों के लिए जारी की गई है। सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया दिनांक 13 फरवरी 2026 से 01 अप्रैल 2026 तक खुली रहेगी। इंडियन आर्मी की वेबसाइट पर आवेदन करने के पश्चात् अग्निवीर ऑनलाइन कॉमन एंट्रेस एग्जाम (सीईई) सीईई देना होगा जो कि 01 जून 2026 से 10 जून 2026 तक होना संभावित है, किसी भी अन्य जानकारी और समस्या के लिए सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के टेलीफोन नं. 0771-2965212, 0771-2966214 पर संपर्क किया जा सकता है।
Author Profile
Latest entries
NATIONALJuly 22, 2026आज का पंचांग 22 जुलाई 2026: आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि, जानें शुभ योग, नक्षत्र और राहुकाल
NATIONALJuly 22, 2026Aaj Ka Rashifal 22 July 2026: जानें किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी
Big breakingJuly 21, 2026सीसीटीएनएस को और सशक्त बनाने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Big breakingJuly 21, 2026मंगलदास ठाकुर छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष मनोनीत
