नई दिल्ली। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना का इंतजार कर रहे देश के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। केंद्र सरकार ने योजना की 22वीं किस्त जारी करने की तारीख तय कर दी है। सरकार के अनुसार 13 मार्च 2026 को 9.32 करोड़ से अधिक पात्र किसानों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए 2000 रुपये भेजे जाएंगे।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत इस बार किसानों के खातों में कुल 18,640 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की जाएगी। यह राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाएगी, जिससे उन्हें खेती से जुड़े खर्चों में मदद मिल सके। जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम के गुवाहाटी से इस योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे।
रकार की इस योजना के तहत हर साल पात्र किसान परिवारों को कुल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि तीन किस्तों में 2,000-2,000 रुपये के रूप में किसानों के खातों में भेजी जाती है। अब तक योजना की 21 किस्तें जारी की जा चुकी हैं और अब 22वीं किस्त किसानों को मिलने जा रही है।
इस योजना का उद्देश्य देश के छोटे और मध्यम वर्ग के किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है, ताकि वे खेती से जुड़ी जरूरतों जैसे बीज, खाद और अन्य कृषि सामग्री पर खर्च कर सकें। केंद्र सरकार ने इस योजना की शुरुआत साल 2019 में की थी और तब से अब तक करोड़ों किसान परिवार इसका लाभ उठा चुके हैं।
सरकार का मानना है कि पीएम किसान योजना के माध्यम से किसानों को सीधे आर्थिक मदद मिल रही है, जिससे उनकी आय बढ़ाने और खेती को मजबूत बनाने में सहायता मिल रही है।
Author Profile
Latest entries
Big breakingJuly 28, 2026Parliament Monsoon Session : लोकसभा में पेपर लीक के खिलाफ कड़े प्रावधानों वाले बिल पर हो रही चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने
ChhattisgarhJuly 28, 2026CG NEWS : उप मुख्यमंत्री ने स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का किया शुभारंभ, अरुण साव बोले – समर्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के लिए अहम उपक्रम साबित होगा खेल
ChhattisgarhJuly 28, 2026CG BIG NEWS : अंधेरे में घने जंगलों की होगी निगरानी, रात में अवैध कटाई और शिकार पर रखी जाएगी नजर, बस्तर में थर्मल ड्रोन तैनात
ChhattisgarhJuly 28, 2026CG SET 2026 में बड़ा बदलाव! अब 11 नहीं 30 विषयों में होगी परीक्षा
