खैरागढ़ की सरकारी शराब दुकान फिर विवादों में, “रेट से ज्यादा दो, तभी मिलेगी शराब?”

Spread the love

खैरागढ़। खैरागढ़ का सरकारी शराब दुकान एक बार फिर विवादों के केंद्र में है। पहले मिलावटी शराब और फर्जी होलोग्राम को लेकर चर्चा में रही यह दुकान अब कथित ओवररेटिंग, अव्यवस्था और दबंगई के आरोपों से घिर गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि दुकान के बाहर कुछ कथित असामाजिक तत्व निर्धारित कीमत से 10 रुपये ज्यादा लेकर शराब उपलब्ध करा रहे हैं।

विरोध करने पर ग्राहकों से गाली-गलौज और धमकी देने की शिकायत भी सामने आ रही है। शाम होते ही दुकान के बाहर लंबी कतारें, धक्का-मुक्की और हंगामे की स्थिति बन जाती है। लोगों का कहना है कि यहां सुरक्षा व्यवस्था न के बराबर है, जिसके कारण विवाद और मारपीट जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं।
स्थानीय नागरिकों ने आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि पहले भी विवादों में रही इस दुकान पर निगरानी क्यों नहीं बढ़ाई गई।मामले में आबकारी अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि शिकायत संज्ञान में आई है और जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Author Profile

newstodayindia