रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कबीरधाम प्रवास के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर कवर्धा में आम का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधरोपण करने और पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की अपील की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा एवं पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने भी पौधरोपण किया।
राज्यपाल डेका ने कहा कि पेड़-पौधे पर्यावरण को स्वच्छ और संतुलित बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि पौधरोपण केवल वर्तमान के लिए ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढिय़ों को सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण देने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण प्रयास है। कार्यक्रम में कलेक्टर गोपाल वर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह, वनमण्डलाधिकारी श्री निखिल अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Author Profile
Latest entries
Big breakingJuly 1, 2026Aaj Ka Panchang 01 July: आषाढ़ माह कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि, जानिए राहुकाल और आज का शुभ मुहूर्त
NATIONALJuly 1, 2026Aaj Ka Rashifal : आज 1 जुलाई को कैसा रहेगा आपका दिन, जाने अपना राशिफल
Big breakingJune 30, 2026CG : नकटी गांव के 60 परिवारों को मिला नया ठिकाना, नवा रायपुर में शिफ्टिंग पूरी
Big breakingJune 30, 2026CM विष्णुदेव साय ने भाजपा महिला मोर्चा की नव-नियुक्त जिला प्रभारी एवं सह-प्रभारियों को दी बधाई
