रायपुर कृषि विश्वविद्यालय में राज्यपाल डेका, विधायक और कलेक्टर ने किया योग

Spread the love

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका आज इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग शिविर में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए। राज्यपाल ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संदेश का वाचन कर सामूहिक योगाभ्यास में भाग लिया।

अपने संबोधन में राज्यपाल डेका ने कहा कि योग भारत की अनमोल परंपरा और समृद्ध जीवनशैली का प्रतीक है। वर्तमान समय की भागदौड़ और तनावपूर्ण जीवनशैली में स्वस्थ एवं संतुलित रहने का सबसे सरल और प्रभावी उपाय योग है उन्होंने कहा कि योग केवल शरीर को ही नहीं, बल्कि मन और भावनाओं को भी सुदृढ़ बनाकर व्यक्ति के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

Author Profile

newstodayindia