12 साल बाद बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे सलमान खान और करीना कपूर

Spread the love

मुंबई। ENTERTAINMENT: एक्टर सलमान खान एक बार फिर से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं. वो जल्द ही फेमस डायरेक्टर जोड़ी राज और डीके के एक बड़े प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं। जो एक सुपरहीरो फिल्म हो सकती है. इस फिल्म में सलमान खान सलमान खान पांचवीं बार एक्ट्रेस करीना कपूर के साथ नजर आने वाले हैं। हालांकि अभी इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है, लेकिन खबरों ने फिल्म जगत में हलचल तेज कर दी है।

करीना कपूर खान ने दिखाई दिलचस्पी

खबर है कि सलमान खान ने खुद करीना से इस रोल को लेकर बात की है, जिसके बाद बेबो ने फिल्म में गहरी दिलचस्पी दिखाई है. हालांकि उन्होंने अभी तक आधिकारिक तौर पर फिल्म साइन नहीं की है, लेकिन मौखिक रूप से उन्होंने अपनी सहमति दे दी है। करीना कपूर से पहले इस रोल के लिए साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु के नाम की चर्चा चल रही थी।

12 साल बाद लौटेगी सलमान-करीना की जोड़ी
बता दें कि अगर इस फिल्म में इन दोनों की जोड़ी कंफर्म हो जाती है, तो ये पांचवीं बार होगा जब सलमान खान और करीना कपूर साथ नजर आएंगे. इससे पहले दोनों ने ‘क्यूं की…’, ‘मैं और मिसेज खन्ना’, ‘बॉडीगार्ड’ और ‘बजरंगी भाईजान’ जैसी फिल्मों साथ काम किया है। साल 2015 के बाद पहली बार ये सुपरहिट जोड़ी स्क्रीन शेयर करेगी।

इस साल के अंत में शुरू होगी शूटिंग

फिल्म की टाइमलाइन को लेकर भी जानकारियां सामने आई हैं. सलमान खान फिलहाल वामशी पैडिपल्ली की फिल्म में व्यस्त हैं. उम्मीद है कि उस प्रोजेक्ट को पूरा करने के बाद वह अक्टूबर-नवंबर 2026 के आसपास इस सुपरहीरो फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। 2027 में इसे रिलीज किया जा सकता है।

Author Profile

newstodayindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *